मैलानी। गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी लाइन के प्री नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लालकुआं से एक जुलाई को चलने वाली 05055 लालकुआं-वाराणसी सिटी और वाराणसी सिटी से दो जुलाई को चलने वाली 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। 05459 सीतापुर-शाहजहांपुर, 05460 शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर 29 जून से चार जुलाई तक, 05091 गोंडा-सीतापुर पैसेंजर 27 जून से चार जुलाई तक, 05092 सीतापुर-गोंडा पैसेंजर 28 जून से पांच जुलाई तक, 05454 सीतापुर-गोंडा पैसेंजर, 05453 गोंडा-सीतापुर पैसेंजर 29 जून से चार जुलाई तक, 05459 सीतापुर-शाहजहांपुर, 05460 शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर 29 जून से चार जुलाई तक निरस्त रहेंगीं। इनके अलावा और भी तमाम ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। संवाद