फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का कहर: लखीमपुर खीरी के अहिराना गांव में एक और घर नदी में समाया, कटान से 30 परिवार हो चुके बेघर

Sun, 16 Jul 2023 02:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के अहिराना गांव में शारदा नदी का कटान जारी है। गांव के 75 घरों से 30 घर नदी में समा चुके हैं। बेघर हुए परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी काटने को मजबूर हैं। उधर, ग्राम पंचायत रुरासुल्तानपुर में भी शारदा नदी कहर बरपा रही है। 
विज्ञापन
शारदा नदी में समाए कई घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के अहिराना गांव में शनिवार को एक और घर नदी में समा गया। गांव के घनश्याम का घर नदी के कटान से ढह गया। 15 दिनों में दो दर्जन से ज्यादा घर नदी में समा चुके हैं। आठ घर और तीन दिन पहले नदी में समा चुके प्राथमिक स्कूल के दो अतिरिक्त कक्ष गिरने की कगार पर हैं।

विज्ञापन


शारदा नदी के कटान से परेशान ग्रामीण खून पसीने से तैयार आशियाने से सामान बटोर कर गांव छोड़ रहे हैं। बारिश में घर-गृहस्थी का सामान निकालने और बचाने में मुश्किलें आ रही हैं। जबकि, सुनील, विनय कुमार, राधे श्याम, सुदर्शन, रामलाल, जगदीश और मंजू देवी के घर से नदी अब चंद कदम ही दूर है। नदी को करीब देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची है।

ये भी पढ़ें- बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: हमलावरों ने कनपटी में मारी गोली, थाने के पास हुई वारदात; एक गिरफ्तार

ग्रामीणों को खाए जा रही चिंता 

शनिवार को बारिश के बीच पीड़ितों को घरेलू सामान को सुरक्षित ठिकाने लगाने और महिलाओं को खाना बनाने में दुश्वारियां उठानी पड़ीं। कटान पीड़ित विनय कुमार ने बताया कि घर किसी भी समय कट सकता है। अगर एक और दरार फ़टी तो करीब आठ घर नदी में गिर जायेंगे। घर गृहस्थी का सामान ट्रॉली में भरते समय भीग रहा है। गांव में बचे लोगों की धड़कनें लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों को चिंता सताई जा रही है कि अब कहां रहेंगे, कैसे परिवार को पालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

75 घरों में 30 घर समा चुके नदी में

इस वर्ष अहिराना गांव में करीब 75 घर थे। नदी 30 घर निगल चुकी है। पिछले वर्ष से अब तक करीब 38 पीड़ित मौलापुरवा में बसाये जा चुके हैं। इतने ही पीड़ित जगह जमीन की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। मौलापुरवा मे बसाये गये लोगो के लिए रास्ते की समस्या नई मुश्किल है। पीड़ितों का कहना है कि रास्ता संकरा होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान ढोने में दिक्कत हो रही है।

रुरासुल्तानपुर में भी हो रहा कटान 

तहसील गोला की ग्राम पंचायत रुरासुल्तानपुर में भी शारदा नदी का कटान जारी है। बीते 24 घंटे में यहां दो घर और नदी में समा चुके हैं। उधर, डीएम के आदेश के बावजूद बेघर हुए ग्रामीणों के लिये राजस्व कर्मचारी तनसुखपुरवा में कोई जमीन खाली नहीं करा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें