फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजीत प्रकरण : खुशी मनाते रहे परिजन-मेहमान, दूसरे दिन भी रही चहल-पहल

विज्ञापन
भैरम पुर गोव में मंजीत के घर मां के साथ बैठी  महिलाएं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तरकाशी की अंधेरी सुरंग से निकलकर मंजीत के घर पहुंचने के बाद परिजन और मेहमान शनिवार की भोर तक खुशी मनाते रहे। खाना और गाना-बजाना हुआ। अगली सुबह भी घर पर चहल पहल रही। लोग मिलने आते रहे, जबकि मंजीत सुबह दोस्तों के साथ निकल गया। शाम तक घर नहीं लौटा था। उधर, मंजीत की मां ने मनौतियां पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी की टनल में फंसा मंजीत शुक्रवार की देर शाम घर भैरमपुर पहुंचा तो उत्सव शुरू हो गया। परिजन, मेहमान और ग्रामीण रात करीब दो बजे तक खुशी मनाते रहे। सभी मंजीत से उसका हाल-खबर लेते और मुश्किल दिनों के बारे में पूछते रहे। गाना-बजाना हुआ। सभी ने खाना खाया और करीब तीन बजे सोने गए। शनिवार की सुबह से घर में चहल-पहल शुरू हो गई। लोग मंजीत से मिलने उसके घर पहुंचने लगे।
सुबह कुछ लोगों से मिलने के बाद मंजीत अपने दोस्तों संग बाहर चला गया। मां चौधराइन ने बताया कि मंजीत सुबह बेलरायां चला गया था। बताया कि सोमवार से वह स्कूल जाना शुरू करेंगी। मंजीत की वापसी के लिए मानी गई मनौतियां पूरी करेंगी। एक-दो दिन में वह बरमबाबा स्थान पर कथा सुनेंगी। बाद में स्कूल से छुट्टी लेकर काली माता स्थान पर रामायण पाठ कराएंगी।
विज्ञापन


पहले होगी कथा फिर भंडारा
मंजीत के परिजन मनौतियां पूरी करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। कहना है कि पहले कथा सुनेंगे, फिर भंडारा करेंगे। उधर, बेटे के साथ वापस आए पिता चौधरी ने शनिवार को सुकून से आराम किया।

मंजीत के परिजनों को दी जाएगी एक एकड़ जमीन
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन मंजीत के परिवार को एक एकड़ जमीन मुहैया कराएगा। प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सीडीओ अनिल सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिला है कि मंजीत के परिवार को एक एकड़ जमीन दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

भैरम पुर गोव में मंजीत के घर मां के साथ बैठी  महिलाएं

भैरम पुर गोव में मंजीत के घर मां के साथ बैठी  महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें