, बेलरायां दुखी मनजीत का परिवार, बेलरायां दुखी मनजीत का परिवार
लखीमपुर खीरी। उत्तरकाशी की सुरंग में कई दिनों तक फंसे रहे बेलरायां क्षेत्र के मंजीत की घर वापसी पर शोर तो बहुत हुआ, लेकिन महीना भर गुजरने के बाद भी उसे अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। पीड़ित परिवार ने सीएम योगी से जमीन दिलाने की मांग की है। प्रशासन ने मंजीत को एक एकड़ भूमि देने आश्वासन दिया था।
थाना सिंगाही के ग्राम भैरमपुर निवासी मंजीत कुमार चौहान ने बताया कि 22 नवंबर को उत्तरकाशी की सुरंग से बाहर आने के बाद एक दिसंबर को प्रशासनिक अधिकारियों ने मजदूरों के दल की भेंट सीएम योगी आदित्यनाथ से कराई थी। इस दौरान सीएम ने मंजीत के परिवार के जीवनयापन के लिए छह बीघा भूमि का पट्टा और प्रधानमंत्री आवास देने का प्रशासनिक अफसरों को आदेश दिया था। सीएम के आदेश के बाद अफसरों ने आननफानन में पंचायत भैरमपुर में खाली पड़ी भूमि की तलाश तो शुरू की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इससे पीड़ित परिजनों में असंतोष व्याप्त है। परिजनों ने सामूहिक मांग करते हुए सीएम योगी से जमीन दिलवाने की मांग की है।
ग्राम भैरमपुर निवासी मंजीत चौहान को पट्टा की भूमि देने के लिए लेखपाल, कानूनगों ने भूमि की खोजबीन शुरू की है। जल्द ही मंजीत को चार-पांच दिनों में खेतिहर भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी।
भीम चंद्र, तहसीलदार निघासन