फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर साइकिल समेत गिरा ग्रामीण, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के ओवरब्रिज पुल पर साइकिल सवार अचानक गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शव की शिनाख्त रामजीवन (45) निवासी लोनपुरवा थाना खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रविवार की दोपहर एक व्यक्ति साइकिल से ओवरब्रिज पुल से शहर की ओर आ रहा था। अचानक वह साइकिल समेत पुल पर गिर पड़ा। हादसे के बाद तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए । सूचना पर चौकी इंचार्ज रोडवेज दीपक राय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक की शिनाख्त थाना खीरी के गांव लोनपुरवा निवासी रामजीवन के रूप में हुई है। मृतक के घर वालों ने शव की शिनाख्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें