लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी मिथलेश की सोमवार की रात ट्रेन की चपेट में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिथलेश (45) पुत्र स्व. रामकुमार वर्मा के भतीजे रविन्द्र वर्मा ने बताया कि सोमवार की देर शाम उनके चाचा घर से घूमने निकले थे, लेकिन वह देर रात नहीं लौटे। देर रात पुलिस ने सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। खीरी स्टेशन के आगे कादीपुर सानी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। संवाद