फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दतेलीकला में मिला मलेरिया रोगी, किया जागरूक

Tue, 24 Jun 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। सीएचसी मितौली के गांव दतेलीकला में मलेरिया रोगी मिला है। इस पर निरीक्षक विकास सिंह ने एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया। साथ ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अपने आसपास किसी भी प्रकार का पानी न जमा न होने दें। घरों में खाली पड़े टायर और डिब्बों में जमा पानी में मलेरिया जनित मच्छर पनपते हैं। मच्छरों के काटने से जाड़ा लगकर बुखार आना, चक्कर आना आदि लक्षण पाए जाते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है तो तुरंत आशा, एएनएम व नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें। इस मौके पर ग्राम प्रधान पदुम प्रकाश, सुरेश कुमार, फील्ड वर्कर ब्रजकिशोर, संजय कुमार रफीक, एएनएम पूजा मिश्र, आशा बिटोली देवी और आदर्श त्रिवेदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें