फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छेड़खानी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। किशोरी से छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना शनिवार को हुई है। पसगवां थाना क्षेत्र की एक किशोरी चचेरी बहन के साथ जा रही थी। तभी रास्ते में ई-रिक्शा सवार युवकों ने किशोरियों के साथ छेड़खानी की थी। किशोरी को ई-रिक्शा में खींचने का प्रयास किया। परिजनों ने किशोरी को छुड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बरवर के मोहल्ला रोशन नगर निवासी हस्सान पुत्र सहील खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें