फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-सीतापुर रेल मार्ग तीन दिन के लिए पूरी तरह बंद, यात्रियों को होगी परेशानी

Sat, 10 Feb 2024 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

सीतापुर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मैलानी-सीतापुर के बीच ट्रेनों का संचालन शनिवार से पूरी तरह से ठप हो जाएगा। तीन दिनों तक इस रूट पर एक भी ट्रेन नहीं चलेगी।
विज्ञापन
मैलानी जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मैलानी-सीतापुर के बीच ट्रेनों का संचालन शनिवार से पूरी तरह से ठप हो जाएगा। तीन दिनों तक इस रूट पर एक भी ट्रेन नहीं चलेगी। बृहस्पतिवार को सिर्फ दो ट्रेनें इस रूट से गुजरीं। बाकीं ट्रेनें निरस्त रहीं। जानकारी के अभाव में स्टेशन पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 6.14 बजे ट्रेन संख्या 05087 डॉलीगंज एक्सप्रेस रवाना की गई। इसके बाद शाम को मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस इस रूट से गुजरी। इसके अलावा सभी ट्रेनें निरस्त रहीं। शनिवार से इस रूट पर एक भी ट्रेन नहीं चलेगी। शुक्रवार को जानकारी के अभाव में लोग स्टेशन पहुंचे मगर उनको मायूसी ही हाथ लगी। दोपहर करीब 12 लखीमपुर के मोहल्ला हाथीपुर का एक परिवार लखनऊ जाने के लिए स्टेशन पहुंचा, लेकिन ट्रेन निरस्त होने की वजह से पूरे परिवार को निराशा हाथ लगी। इसी और भी काफी लोग आते-जाते रहे।

बोले यात्री- नहीं थी जानकारी
शिवकॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने की जानकारी नहीं थी। लखनऊ जाना था। स्टेशन पहुंचा तो देखा बहुत सन्नाटा है। काउंटर पर टिकट की मांग कि तो पता चला कि ट्रेनें निरस्त हैं। लखनऊ जरूरी काम से जाना है, ऐसे में अब रोडवेज ही एक सहारा है।
विज्ञापन


सिकटिहा के हिमांशु ने कहा कि लखनऊ जाने के लिए जगह सुबह स्टेशन पहुंचा तो बहुत सन्नाटा था। सोचा शायद ट्रेन छूट गई है। बाद में पता चला कि शुक्रवार से ट्रेनें निरस्त हैं, इस वजह से यात्री नहीं आए है। ट्रेन निरस्त होने की जानकारी नहीं थी।

मैलानी से रोडवेज बस की सेवा भी नहीं
मैलानी से गोला, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ के लिए रोडवेज बस सेवा भी नहीं है। ऐसे में तीन दिनों तक निजी बसों की चांदी रहेगी। जानकारी में आया है कि ट्रेनें चलने तक एक प्राइवेट बस रोज सुबह यहां से लखनऊ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें