फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी में दूसरे दिन भी फाल्ट

Mon, 28 Sep 2015 11:28 PM IST
मैलानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेन लाइन में लगातार दूसरे दिन भी फाल्ट आ जाने से नगर की बिजली आपूर्ति फिर बाधित हो गई, जिससे नगरवासियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोस्टर के मुताबिक शनिवार की शाम साढ़े सात बजे बिजली गई, लेकिन सुबह पांच बजे निर्धारित समय पर नहीं आई। पता चला कि गोला से आने वाली 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। बिजलीकर्मियों ने रविवार को फाल्ट सही कर ढाई बजे आपूर्ति बहाल की। ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली मिली। रोस्टर के मुताबिक सोमवार को सुबह पांच बजे बिजली आनी थी, लेकिन नहीं आई। लाइनमैन पवन रस्तोगी ने बताया कि दूसरे दिन फिर मेन लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि फाल्ट दूर कर जल्द से जल्द पुन: बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। लगातार दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बिजली से जुड़े कारोबारियों का धंधा चौपट हो चला है और आमजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें