फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इयरफोन लगाकर बैठे मिले मजिस्ट्रेट, प्रेक्षक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। चुनावी दौरा करने पहुंचीं प्रेक्षक आर. सीतालक्ष्मी ने रकेहटी के पास इयरफोन लगाकर बैठे मजिस्ट्रेट से नाराजगी जताई। साथ ही दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने सिंगाही और तिकुनियां के कई बूथों का निरीक्षण किया। रकेहटी ढखेरवा रोड पढ़ुआ थाना क्षेत्र में मजिस्ट्रेट रमन सिंह और तीन सिपाही वाहनों में धनराशि की चेकिंग के लिए लगाए गए थे। बताते हैं कि प्रेक्षक रास्ते से गुजरीं तो पूरी टीम कुर्सी पर बैठी मिली। मजिस्ट्रेट के इयर फोन लगा था। इस पर प्रेक्षक काफी नाराज हुईं। मजिस्ट्रेट रमन सिंह ने बताया कि यदि सभी गाड़ी रोककर चेक की जाएगी तो गाड़ियों की लाइन लग जाएगी। आठ घंटे खड़े नहीं रहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें