फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार ट्रक से टकराई मैजिक, दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल मंजू का इलाज करते हुए डॉक्टर।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे दीनदयाल चौराहे के पास मौरंग भरे ट्रक और डाक विभाग की मैजिक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना के वक्त मौरंग भरा ट्रक गोला की ओर जा रहा था, जबकि डाक विभाग की मैजिक लखीमपुर आ रही थी। इसमें सात सवारियां भी थीं। दीनदयाल चौराहे के पास दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि मैजिक में सवार शिवकुमार (45) निवासी हाफिजपुर लाल्हापुर गोला और किशोरीलाल तिवारी (60) निवासी पुरैना बौठा थाना फरधान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पांच घायलों में अभिषेक यादव (22) निवासी पढुआ गोदाम जिला मऊ, रमाशंकर शुक्ला (42) निवासी पचपेड़ा, नितेश कुमार (28) निवासी उजारगूम थाना फरधान, रामदेवी (35) निवासी फरधान और मोहन निवासी चहमलपुर नकहा शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ही वाहन तेज गति से आ रहे थे। सूचना मिलने के बाद आसपास के कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत को देखते हुए नितेश कुमार को लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एडीएम संजय कुमार सिंह व एसडीएम श्रद्धा सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि डाक विभाग की डाक ले जाने वाली मैजिक हादसे में क्षतिग्रस्त हुई है। गाड़ी को डाक रनर चला रहा था। इसमें सात सवारियां भी थीं। डंपर चालक मौके से भाग गया है, तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें