फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: निधि शुक्ला ने अमरमणि त्रिपाठी से बताया जान का खतरा, वेब सीरीज का दिया हवाला

Tue, 21 Feb 2023 03:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

निधि शुक्ला का कहना है कि वह 19 साल से लगातार संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अमरमणि त्रिपाठी व अन्य आरोपियों से उनको और उनके परिवार की जान को खतरा है। 
विज्ञापन
मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड को लेकर डिस्कवरी प्लस चैनल ने वेब सीरीज बनाई है। ऐसे में मधुमिता हत्याकांड फिर चर्चा में है। लखीमपुर खीरी में मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने बताया कि हत्याकांड के आरोपी अमरमणि और मधुमणि त्रिपाठी शासन सत्ता के बल पर उम्र कैदी होते हुए ऐश की जिंदगी जी रहे हैं। यह दोनों मौजूदा समय में गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में पूरी सुख सुविधाओं के साथ रह रहे हैं। एक अन्य आरोपी प्रकाश चंद्र पांडेय जमानत पर है। 

मामले की मुख्य वादी हैं निधि शुक्ला

निधि ने बताया कि मधुमिता शुक्ला की हत्या वर्ष 2003 में हुई थी। वह इस मामले की मुख्य वादी हैं। 19 साल से लगातार संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अमरमणि त्रिपाठी व अन्य आरोपियों से उनको और उनके परिवार की जान को खतरा है। निधि ने कहा कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और उम्रकैद पाए अमणमणि और मधुमणि त्रिपाठी को गोरखपुर से हरिद्वार भेजने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। इन्ही संघर्षो को लेकर डिस्कवरी प्लस ने वेब सीरीज बनाई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें