पलिया तहसील में शिकायती पत्र देने पहुंचे गदनियां के ग्रामीण।
पलियाकलां। इलाके के गदनियां गांव निवासी कई ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर शिकायतीपत्र दिया है।
कहा कि गदनियां चौराहे से इब्राहिमपुरी तक केन सोसाइटी की तरफ से दो किलोमीटर रोड का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि घटिया सामग्री और मानक विहीन कार्य कराया गया। जिसकी शिकायत भी 09 मई को आरजीआरएस के माध्यम से की गई। लेकिन विभाग द्वारा मनमाने ढंग से शिकायत का निस्तारण कर लिया गया। रोड कुछ दिनों बाद से उखड़ने लगी। पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दौरान जसकरन सिंह, ओमकार सिंह, दलजीत सिंह, जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद