लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और फिर मुकरने का आरोप लगाया। आरोप है कि युवक दो बीघा जमीन नाम कराने पर शादी की बात कह रहा है।
युवती ने बताया कि नवंबर 2022 में गांव का ही युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। घर से जाते समय वह करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर व 48 हजार रुपये भी ले गई थी। परिवार वालों ने युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था, जब बयान हुए तो उसने कोर्ट में लड़के के पक्ष में बयान दिया।
इसके बाद युवक उसे दिल्ली ले गया। युवक ने इस दौरान संबंध भी बनाए, लेकिन बाद में फिर शादी से मुकर गया। 11 म ई को उसे घर से भी भगा दिया। युवती का कहना है कि नीमगांव थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर वह एसपी दफ्तर पहुंची और प्रार्थनापत्र दिया।