फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी प्लांट में हुआ मॉक ड्रिल

विज्ञापन
लखीमपुर में गैस बाटलिंग प्लांट में मार्क ड्रिल करते कर्मचारी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मैगलगंज मार्ग स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में बुधवार को इमरजेंसी रेस्पांस ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन उपकरणों को जांचा गया और तैयारी को परखा। ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड के अधिकारी एवं कर्मचारी, जिला अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, म्यूचुअल एड के सदस्य मौजूद थे। सभी ने संयंत्र में उपलब्ध आधुनिक अग्निशमन उपकरणों एवं उनके रख-रखाव की प्रशंसा की। प्रोग्राम संचालक रजनीश कुमार मीणा ने बताया कि इमरजेंसी में किस प्रकार इंडस्ट्री, फायर ब्रिगेड, पुलिस एवं प्रशासन से सामंजस्य बैठाकर हम सुरक्षित एवं सफल कार्य कर सकते हैं। मॉक ड्रिल के दौरान सहायक प्रबंधक राहुल कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें