Lover commits suicide by consuming poison on girlfriend's infidelity
युवक के पिता ने युवती समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
पिता बोले, आरोपी युवती बेटे से हड़प चुकी है पूरे 14 लाख रुपये
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांधीनगर गांव में प्रेमिका की बेवफाई के चलते 26 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
हैदराबाद थाने में दर्ज रिपोर्ट में पूर्वी दीक्षिताना गोला निवासी विजय कुमार दीक्षित ने कहा है कि उनका 26 वर्षीय बेटा सचिन कुमार गांधीनगर स्थित अपने प्लाट पर रहता था। उसका गोला की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका ने सचिन कुमार से 14 लाख रुपये हड़प लिए। विजय कुमार का कहना है कि सचिन कुमार ने जब रुपये देना बंद कर दिए तो युवती ने उससे किनारा कर लिया। इससे क्षुब्ध होकर सचिन ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि मृतक के पिता विजय कुमार की तहरीर पर युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 306 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रुपये के लेनदेन संबंधी मामले की जांच की जा रही है।
घरेलू कलह में युवक ने
जहर खाकर की आत्महत्या
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव गांधीनगर निवासी विजय कुमार दीक्षित के 26 वर्षीय बेटे सचिन कुमार ने रविवार रात घरेलू कलह के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि युवक ने आत्महत्या किन कारणों की है। इस बारे में परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है । फिलहाल मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद