भगवान श्री कृष्ण की छठी के मौके पर सदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मोहन वाजपेयी ने अपने साथियों और सहयोगियों के साथ कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में ऋग्वेद तिवारी, सुनील गुप्ता, सचिन गुप्ता, रिंकू सहगल, मुरारी बाजपेयी, अभय बाजपेयी, निर्भय बाजपेयी, धनंजय बाजपेयी, अमरेंद्र मिश्र आदि लोगों ने सहयोग किया।