फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से लूटपाट-बर्बरता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। लिप्ट देने के बहाने एक दबंग ने नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को खेत में ले जाकर बर्बरता की। दुष्कर्म की कोशिश की। चेहरे पर टायलेट कर दी। मारपीट करने के साथ ही नकदी और जेवर भी छीन लिए। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे हुई घटना के चार घंटे बाद रात नौ बजे महिला किसी तरह पड़ोस के गांव पहुंची और लोगों ने मदद मांगी। महिला का आरोप है कि इस घटना की तहरीर पुलिस ने खुद लिखी। उसका मेडिकल तक नहीं कराया।
विज्ञापन

महिला बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। तभी चमन चौराहे के समीप एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने महिला को घर छोड़ने की बात कहते हुए उसे मोटर साइकिल पर बैठा लिया। आरोपी महिला को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गया। उसके साथ जमकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म की कोशिश की गई। उससे नकदी और जेवर छीन लिए गए। चार घंटे बाद आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद महिला अस्त-व्यस्त हालत में पड़ोस के गांव पहुंची और ग्रामीणों से मदद मांगी।
ग्रामीणों का कहना था कि महिला की हालत बर्बरता की कहानी बयां कर रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस महिला को थाने लाई। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने खुद तहरीर लिखी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल तक नहीं कराया है।
विज्ञापन




पुलिस अफसर मामले को छिपा रहे



महिला के साथ हुई बर्बरता की घटना कई अफसर छुपाने में जुटे रहे। एएसपी नैपाल सिंह से बात की गई लेकिन उन्होंने हर बार की तरह पूछकर बताने की बात कहते हुए फोन रख दिया।

-
पीड़िता की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश में टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रद्धा सिंह, एसओ नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें