लोहिया भवन पर डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान एक गोष्ठी हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने जीवन भर गैर बराबरी की खाई को पाटने के लिए संघर्ष किया। जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अन्याय और असमानता के लिए संघर्ष किया। गोष्ठी में रामपाल सिंह यादव, बजरंग सिंघल, फैसल खा, अनिल शुक्ला, कुलदीप चौरसिया, रघुवीर सिंह यादव संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।