फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों पर लटके ताले, दिन भर कलक्ट्रेट में रहा सन्नाटा

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद डीएम ऑफिस में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट के मुख्य राजस्व लेखाकार दफ्तर में काम करने वाले दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट को 24 घंटे के लिए सील किया था, जिससे मंगलवार को कलक्ट्रेट के सभी दफ्तर बंद रहे। राजस्व लेखाकार दफ्तर में दूसरे दिन भी सैनिटाइज कराया गया। मेन गेट को सुबह से बंद रखा गया, जबकि निर्वाचन कार्यालय वाला गेट खुला रहा। डीएम भी अपने कार्यालय में नहीं बैठे और न ही कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुईं। उधर, एसपी दफ्तर पर नगरपालिका के कर्मचारियों ने फॉगिंग की। इस दौरान कार्यालय और वहां खड़ी गाड़ियों, गेटों आदि पर दवा का छिड़काव किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें