फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: थोड़ी सावधानी और संयम रखें ताकि सुरक्षित रहें

विज्ञापन
बाइक सवारों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर हो या ग्रामीण जरा सी ढिलाई मिलते ही लोग घरों से बाहर निकल पड़ते हैं। सामाजिक दूरी की भी परवाह नहीं करते हैं। शनिवार को भी ऐसा नजारा शहर में देखने को मिला। चौराहों पर बेवजह निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। वाहनों की चाबियां जमा कर ली। जरूरतमंदों को जाने दिया। जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासन को सख़्ती करनी पड़ रही है। अफसरों के तमाम प्रयासों के बाद भी कुछ लोग मानने को तैयार नही है। पुलिस लगातार सामाजिक दूरी के साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए अपील भी कर रही है, लेकिन थोड़ी ढिलाई मिलते ही कुछ लोग बेवजह घरों के बाहर निकल रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने चौराहों पर चेकिंग की। बिना काम के घरों से बाहर निकलने लोगो पर सख्ती की। उनकी बाइकों की चाबियां भी जमा कर लीं। जरूरतमंदों को पूछताछ करने के बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें