पलिया के मोहल्ला बरबंडा में प्रदर्शन करते मोहल्लेवासी।
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला बरबंडा में दो दिन से बिजली न आने के चलते रविवार को भारी संख्या में मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मोहल्ला बरबंडा के लोगों ने बताया कि दो दिन से बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कभी बिजली आती है तो एक फेस नहीं आता है। जिससे बिजली आना-न आना बराबर रहता है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। बिजली न आने से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को नाराज मोहल्लेवासियों ने विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस बारे में मोहल्लेवासियों ने एसडीएम से भी शिकायत की।
एसडीएम कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा एक पानी का टैंकर मोहल्ले में खड़ा किया गया है। जिससे मोहल्ले के लोग पानी भर रहे हैं। बिजली व्यवस्था ठीक न होने पर मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के दफ्तर का घेराव करने की चेतावनी दी है।
पलिया के मोहल्ला बरबंडा में प्रदर्शन करते मोहल्लेवासी।