फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 18 लाख से ज्यादा हुआ कर्जा, युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक पर लाखों रुपयों का कर्ज हो गया था। कर्जदार बार बार अपने रुपये वापस मांग रहे थे, इसी के चलते युवक ने घर में ही फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कफारा निवासी रजनीश (34) पुत्र राघवराम शहर के मोहल्ला मिश्राना में मकान लेकर रह रहे थे। बताते हैं कि रजनीश उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडिकल सहित अन्य वर्गों के लिए प्रवेश दिलाने का काम करता था। रजनीश ने तीन छात्रों को मेडिकल में प्रवेश दिलाने की बात कहते हुए सभी से छह-छह लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद रजनीश न तो छात्रों को प्रवेश ही दिला पाया और न ही उनके रुपये वापस कर सका। इधर, तीनों छात्र दिए गए रुपये की लगातार मांग रहे थे। बुधवार की रात किसी समय रजनीश ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि युवक पर लाखों रुपये का कर्जा था। इसको लेकर वह अवसाद में था। इसी को लेकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें