म्याऊं। ब्लाॅक उसावां के ग्राम खेड़ा किशनी खाम में प्रधानमंत्री आवास योजना में गोलमाल के दो मामले सामने आए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि लालाराम को सन 2018 मे प्रधानमंत्री आवास दिया गया था, अब दोबारा लालाराम की पत्नी राजकुमारी को आवास दे दिया गया है। इसी प्रकार रामनिवास को भी सन 2018 में आवास दे दिया गया था। अब 2023 में उसकी पत्नी मीना को आवास दे दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी उसावां से शिकायत की पर कोई नतीजा नहीं निकला। ग्रामीणों ने अब इस मामले की शिकायत एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री से की है। संवाद