दोनों में इतना प्रेम कि पत्नी की मौत को पति बर्दाश्त नहीं कर सका और सदमे के कारण उनकी भी जान चली गई।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकेरवा नानकार के प्रधान लियाकत अली के अनुसार मजरा गांव बिछुली निवासी 107 वर्षीय फकीरा और 102 वर्षीय राधिका के बच्चे नहीं हैं, लेकिन दोनों में अटूट प्रेम था। दोनों काफी मिलनसार थे, जिससे गांव वाले भी उनकी सेवा करते थे। पिछले कई दिनों से बीमार चल रही राधिका की रविवार शाम करीब पौने सात बजे मौत हो गई। यह खबर जैसे ही फकीरा ने सुनी। वह चीखने-चिल्लाने लगे और बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन वह फिर नहीं उठ सके।