लखीमपुर खीरी। कृषि रक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जनपद में अभियान चलाकर कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। चार दुकानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने लाइसेंस निलंबित कर दिया।
पीपीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि मैसर्स सिंह ट्रेडिंग कंपनी बेहजम, फरीद बीज भंडार ओयल, रामलखन इंटर प्राइजेज जल भवन और सौरभ पेस्टीसाइड बरतेर चौराहा बेहजम में स्थित दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया। निरीक्षण के दौरान इन दुकानों पर बिल कैशमेमो, क्रय विक्रय रजिस्टर आदि दिखा नहीं पाए गए। साथ ही कीटनाशक का रखरखाव भी सही ढंग से नहीं मिला। ऐसे में सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया गया है। नोटिस का जवाब समय पर न मिलने या जवाब संतोषजनक न होने पर लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।