फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र में कम आए आवेदन, सीटें रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। बीए में करीब 70 फीसदी सीटों पर प्रवेश लिए जा चुके हैं, जबकि एमए में अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र जैसे विषयों के लिए कम आवेदन आए हैं। जिससे काफी सीटें रिक्त हैं। बीएससी गणित और बीकाम में भी सीटें खाली हैं।
युवराज महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित एमए और एमकॉम के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज में प्रवेश के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ एकत्र होने लगती हैं। कॉलेज प्रशासन मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश ले रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि बीए में 1320, बीकाम में 360, बीएससी में 600, बीएड में 50, एमए फिलाॅसफी-60, एमए अंग्रेजी-60, एमए राजनीतिक विज्ञान-120, एमए हिन्दी-60, एमए अर्थशास्त्र- 60, एमए इतिहास-60, एमकॉम-60, एमएससी बाॅटनी-20 में इतनी सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं।
विज्ञापन

बीए 1320 सीटों के सापेक्ष लगभग 70 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश लिए जा चुके हैं। बीकाम और बीएससी में भी 40 से 50 प्रतिशत सीटें फुल हो गई हैं। उन्होंने बताया कि परास्नातक में अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र विषय के लिए अभी तक कई सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। कॉलेज प्रशासन जल्द ही दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा।
कहा कि उक्त दोनों विषयों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं जल्द ही आवेदन करते हुए काउंसलिंग करा लें, ताकि रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जा सके। उन्होंने प्रवेश लेने वाले प्रवेशार्थियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन छात्र-छात्राओं का मेरिट सूची में नाम है, वह जल्द से जल्द फीस जमा करते हुए प्रवेश सुनिश्चित करा लें, अन्यथा वह प्रवेश से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन


बीए की आज तो एमए की दूसरी मेरिट सात को
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि बीए में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए दूसरी सूची का प्रकाशन मंगलवार को किया जाएगा। बताया कि बीएससी जीव विज्ञान की भी दूसरी सूची भी जारी की जाएगी। इसके अलावा एमए की दूसरी सूची सात को जारी की जाएगी। कहा कि दूसरी सूची के प्रवेश सात और आठ से शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें