फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पंछी फार्म गुरुद्वारा के पास दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

विज्ञापन
पलिया के कुंवरपुर कलां पंछी फार्म गुरूद्वारा के पास कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ। स्त्रोत सीसीटीवी
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा क्षेत्र से सटे गांवों में वन्यजीवों की चहलकदमी जारी है। कुंवरपुर कलां के पंछी फार्म गुरुद्वारा के पास शनिवार रात एक तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं। गुरुद्वारा के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है।
विज्ञापन


एक तेंदुआ गुरुद्वारा की बाउंड्रीवाल पर काफी देर तक बैठा रहा और परिसर में चहलकदमी करता रहा। गुरुद्वारा के सेवादारों ने जब सीसीटीवी देखा तो वन विभाग को सूचना दी। मझगईं रेंजर अंकित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। रात में ही उन्होंने पगचिह्न ढूंढने का प्रयास भी किया। जिसपर तेंदुए की लोकेशन आसपास ही मिली। उधर सुबह जब ग्रामीणों तक यह खबर पहुंची तो उनमें दहशत फैल गई।
गुरुद्वारा के सेवादारों ने भी बाउंड्रीवाल के अंदर लगातार निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही वन विभाग ने भी ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की बात कही है।

पलिया के कुंवरपुर कलां पंछी फार्म गुरूद्वारा के पास कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ। स्त्रोत सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें