फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगल नंबर दस और मोहनपुरवा में दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
खेत में मिले ​तेंदुआ के पग​चिन्ह
विज्ञापन
महेवागंज। क्षेत्र में फूलबेहड़ और शारदानगर से लेकर मोहनपुरवा तक तेंदुए की दहशत बनी हुई है। शुक्रवार को बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा गया। पगमार्क देख ग्रामीण बाघ की आशंका व्यक्त कर रहे है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर क्षेत्र के चफंदी गांव के निकट सिख झाले के करीब तेंदुए के पगमार्क नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह शौच को जा रहे थे, तो खेत में उन्हें तेंदुआ और उसके साथ शावक नजर आए। पास ही खेत में किसी मृत जानवर की दुर्गंध का भी एहसास हुआ। सूचना पर शारदा नगर रेंजर अभय कुमार मल्ल ने मौका मुआयना कर पग मार्क को ट्रेस किया। रेंजर ने बताया कि पग मार्क तेंदुआ के हैं।
वनकर्मी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। वन कर्मियों के मुताबिक, फूलबेहड़ के ढखवा में किशोर की जान लेने वाले तेंदुआ की कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हुई। ट्रेकिंग कैमरा और पिंजरा लगाए गए। उसमे कोई हिंसक पशु ट्रैप नही हुआ, न कोई पगचिह्न नजर आए। विभाग पोस्टर बैनर लगाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। अफवाहों से बचने और अकेले खेतों में न जाएं। इससे पहले बृहस्पतिवार की शाम को ग्राम पंचायत जंगल नंबर दस के मजरा घोसियाना में तेंदुआ कुत्ते को खींच ले गया था और मार डाला था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें