फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राह चलते बाइक सवार ग्रामीण पर झपटा तेंदुआ

विज्ञापन
गोला सीएचसी में भर्ती तेंदुए के हमले में घायल प्रमोद कुमार
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। वनरेंज गोला क्षेत्र में जमुनाबाद फार्म के निकट शारदा ब्रांच नहर की पटरी पर जा रहे बाइक सवार राहगीर पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। घायल प्रमोद कुमार को गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बक्खारी गांव निवासी 34 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र हेमराज बाइक से नहर के निकट तालाब में मछली पकड़ रहे अपने एक रिश्तेदार को खाना देने जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से जमुनाबाद फार्म के किनारे बड़ी नहर की पटरी पर झाल के पास पहुंचा, तभी झाड़ियों में छिपे बैठे तेंदुए ने उस पर छलांग लगा दी। तेंदुआ उसे गर्दन से पकड़कर झाड़ियों की ओर खींचने लगा, लेकिन तभी पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार लोगों के शोर मचाने पर भाग गया।
लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों में टोली बनाकर जाने को कहा है।
विज्ञापन

रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीण पर तेंदुआ ने हमला किया है। निगरानी में टीम को लगा दिया गया है। इधर, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रमोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें