फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार

Thu, 18 Sep 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नौरंगाबाद इलाके में तेंदुए की आमद के बाद गश्त करती वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन में तेंदुओं की आमद से दहशत का माहौल है। बेलरायां रेंज के नौरंगाबाद बीट के गांव फरदहिया में तेंदुए ने बुधवार की सुबह एक बछड़े पर हमला करके उसको मार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पूरब में बाबा कुटी के पास गन्ने के खेत में तेंदुए को देखा गया था। उसने वहां घास चर रहे बछड़े का शिकार कर लिया। इसके बाद दूसरे खेत में छिप गया। घटना से ग्रामीण खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। सूचना पर बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह और वन दरोगा राकेश गुप्ता ने फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें