फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वन विभाग को चकमा देकर तेंदुए ने किया बकरी का शिकार

विज्ञापन
गांव धूसाखुर्द के बाहर लगाए गए पिंजरे के पास मौजूद ग्रामीण  संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। वन रेंज के गांव धूसाखुर्द घोसियाना में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में बंधी बकरी का तेंदुए ने वन विभाग को चकमा देकर शिकार कर लिया।
विज्ञापन

धूसाखुर्द गांव में पिछले एक माह से तेंदुए की चहलकदमी है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ अब तक कई कुत्तों और गोवंशीय पशुओं का शिकार कर चुका है। दो दिन पहले तेंदुआ शिकार के इरादे से गांव के रामकुमार के घर में भी घुस गया था। शोर मचाने और मशाल जलाने पर वह खेतों की तरफ भाग गया था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेतों में एक पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांधी थी। साथ ही नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए थे, लेकिन तेंदुए ने वन विभाग को चकमा देकर पिंजरे में ही बकरी को मार डाला।
शनिवार सुबह पिंजरे में बकरी मृत मिली। यह देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। हालांकि निगरानी कर रही वन विभाग की टीम को भरोसा है कि अब तेंदुआ फिर शिकार पर जरूर आएगा और पकड़ा जाएगा। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। रात में तेंदुए ने हमला कर पिंजरे में ही बकरी मार दी। अब उम्मीद है कि वह जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें