फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जोधापुरवा में तेंदुए ने किया मवेशी पर हमला

Mon, 18 Aug 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रमियाबेहड़। धौरहरा वन रेंज के गांव जोधापुरवा में तेंदुए ने गांव के गोपाल वर्मा के घर के बाहर बंधे मवेशी पर हमला कर दिया। पशुपालक व ग्रामीण शोर मचाने पर तेंदुआ मवेशी को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ गांव के आसपास गन्ने के खेत में छिपा है, लेकिन वन विभाग कोई प्रयास नहीं कर रहा है। दिनेश वर्मा ने बताया कि तेंदुए को गांव के पास घूमते देखा गया था, जिसकी सूचना धौरहरा वन रेंज को दी गई थी, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। अभिभावक किसी अनहोनी घटना के भय से बच्चों को स्कूल भेजने से कतराते है। वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर गश्त कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें