फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आवास दिलाने के नाम पर घूस मांगने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आवास के नाम पर महिला से रिश्वत मांगने और विरासत में मनमानी दिखाने के मामले में मोहम्मदी एसडीएम ने एक लेखपाल को निलंबित किया है। संबंधित लेखपाल को तहसील में संबद्ध किया गया है। लेखपाल के खिलाफ इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के ग्राम मुर्तिजा अलीनगर निवासी निर्मला देवी पत्नी स्व. चमनलाल ने कहा कि वह विधवा, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था।
लेखपाल महेंद्र वर्मा ने आख्या लगाने के नाम पर 10 हजार रुपयों की मांग की। रुपये देने में असमर्थता जताने पर लेखपाल ने उसे अपात्र कर दिया। इस वजह से वह आवास पाने से वंचित हो गई। साथ ही लेखपाल पर महिला ने अपमानित करने का भी आरोप लगाया। मोहम्मदी एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि आवास और विरासत के मामले में लेखपाल महेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें