फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ शुरू की हड़ताल

विज्ञापन
गोला तहसील परिसर में प्रदर्शन करते वकील
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। तहसील परिसर में एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह काजल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वकीलों ने तहसील में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी व्याप्त होने और एसडीएम रत्नाकर मिश्रा पर तानाशाही पूर्ण रवैया, अधिवक्ताओं के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार वकीलों ने बैठक कर निर्णय लेते हुए बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश चंद गुप्ता, लाल बिहारी वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, संजय वर्मा, नीरज मिश्रा, संत कुमार भारती, नरेंद्र शुक्ला, आलोक गुप्ता आदि वकील मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें