फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने शुरू किया धरना

Wed, 19 Jun 2024 04:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। समस्याओं का कोई हल नहीं निकलने से नाराज वकीलों ने मंगलवार से एसडीएम अश्वनी कुमार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंगलवार को वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और विरोध जताया।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, मंत्री उमाकांत जायसवाल ने कहा कि एसडीएम अश्वनी कुमार गलत तरीके से पत्रावलियों को निस्तारित कर देते हैं। इनके न्यायालय का लगभग दो माह से बहिष्कार चल रहा है, लेकिन एसडीएम की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। इसलिए धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। एसडीएम के स्थानांतरण तक धरना जारी रहेगा।
बताया कि एसडीएम के बुलावे पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से वार्ता करने के लिए उनके कार्यालय में गए थे। वकीलों ने एसडीएम से कोर्ट की समस्याओं पर वार्ता शुरू की, उन्होंने हर बिंदु पर एक ही जवाब दिया, कहने लगे कि बिंदुओं पर पहले वार्ता हो चुकी, इसलिए इस पर कोई वार्ता नहीं होगी। खतौनी में गलती सुधार के मुकदमों में वकीलों ने कहा कि बिना पक्षों को नोटिस जारी किये वाद को निरस्त कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बिना पक्षों को सूचित किये लोक अदालत में 34 फाइलें निरस्त कर दी, जिनके खिलाफ पीड़ित पक्ष आगे मुकदमा नहीं कर सकते हैं। वकीलों की एसडीएम से किसी बिंदु पर सहमति नहीं बनी और वार्ता विफल हो गई। उसके बाद वकीलों ने मीटिंग कर एसडीएम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष रामनिवास, मेजर सिंह, पंकज जायसवाल, वीपी श्रीवास्तव, रामकृष्ण चतुर्वेदी, रमेश गोस्वामी, वीपी रुहेला सहित संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें