लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से पूर्व अध्यक्ष रमाकांत मिश्र और अधिवक्ता संतोष शर्मा, सत्येंद्र राजवंशी के प्रकरण में शहर कोतवाल की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं। बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ल ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ संघर्ष का एलान किया है।
शनिवार को अधिवक्ता संघ भवन परिसर में वकीलों ने नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। महामंत्री मनोज जायसवाल ने बताया कि पुलिस उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को एक दिवसीय धरना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री सुखबीर सिंह, विश्वास श्रीवास्तव कमलाकांत दीक्षित, मथुरा प्रसाद अवस्थी, श्रीकांत पांडे, मनसूर अली, विनय तिवारी, बृजेश त्रिवेदी खली उल्ला खान, रामनारायण त्रिवेदी, आनंद किशोर सोनी,गौरव बाजपेई मौजूद रहे। संवाद