लखीमपुर खीरी। स्थानीय युवराजदत्त महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 15 जुलाई अंतिम तिथि है।
छात्र छात्राएं जल्द से जल्द कॉलेज में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि महाविद्यालय में सत्र 2023-24 में स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्रहित में अंतिम अवसर दिया जा रहा है।
सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित तिथि तक कॉलेज से प्रवेश विवरणिका प्राप्त करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन महाविद्यालय की वेबसाइट www.ydpgcollege.co.in पर करा दें। 15 के बाद किसी भी दिन मेरिट सूची जारी की जा सकती है। संवाद