फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदनिया में दिखे तेंदुआ के शावक

Mon, 03 Aug 2015 10:45 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी रेंज की गदनिया बीट के जंगल के बाहर कंधईपुर गांव के पास खेतों में तेंदुओं के दो शावक देखे गए हैं। बता दें कि गदनिया बीट के जंगल में बीते बुधवार को खुटार रोड पर सड़क से कुछ दूर पर ढाई-तीन वर्ष के एक तेंदुआ का शव मिला था। उसके बाद गाड़ीघाट के पास जंगल के किनारे एक तेंदुआ को ग्रामीणों ने देखा। उधर शनिवार की रात करीब नौ बजे खेत की रखवाली कर रहे विवेक पाल के चौकीदार प्रकाश ने पॉवर हाउस के पास दो शावकों को ट्यूबवेल के पास पानी पीते देखा। इसके अलावा कंधईपुर में ही स्थित विवेक पाल के गन्ने के खेतों दोपहर में महिलाओं ने भी तेंदुआ देखा। ग्रामीणों की इस सूचना पर मैलानी रेंजर डीएस यादव ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा अब तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें ताकि उसके पगमार्क लिए जा सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें