फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: राजापुर और पिपरिया गांव के 286 किसानों ने सौंपा प्रत्यावेदन, भूमि अधिग्रहण का विरोध जारी

Sat, 29 Jun 2024 05:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे राजापुर और पिपरिया गांव के किसानों ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जमीन न देने की बात कही।
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में भूमि अधिग्रहण के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे राजापुर और पिपरिया गांव के किसानों ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जमीन न देने की बात कही। भूमि अधिग्रहण पर आत्मदाह की चेतावनी दी। 286 किसानों ने इस संबंध में प्रत्यावेदन जमा किया। किसानों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर कलक्ट्रेट में सुबह से दोपहर तीन बजे तक काफी गहमागहमी रही।

विज्ञापन


आवास विकास परिषद की राजापुर (एलआरपी) मार्ग गृहस्थान योजना में जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट में जुटे। लखनऊ से आए आवास विकास के एक्सईएन उमानाथ शुक्ला और अन्य अधिकारियों से वार्ता शुरू हुई। किसानों ने दो टूक लहजे में जमीन न देने की बात कही। आवास विकास के अधिकारियों-कर्मचारियों पर हीलाहवाली का आरोप भी लगाया। योजना निरस्त किए जाने की मांग की।

समस्या का समाधान न होने पर हड़ताल की चेतावनी। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने भी किसानों से बात की। समझा-बुझाकर प्रत्यावेदन जमा कराए गए। सभागार के बाहर बेंच लगाई गई। किसानों में लाइन में लगकर सात बिंदुओं वाला प्रत्यावेदन जमा किया और रिसीविंग भी ली। कुछ किसानों के प्रत्यावेदन रह गए हैं। वे बाद में जमा किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

....मोहर लगाकर दीजिए रिसीविंग
अधिकारियों से वार्ता और प्रत्यावेदन जमा करने के दौरान तक किसान कई बार भड़के। पहले तो प्रत्यावेदन की रिसीविंग को लेकर काफी देर तक बहस चली। बाद में किसान प्रत्यावेदन की रिसीविंग पर मोहर लगाने की बात पर अड़ गए। पांच से 10 मिनट तक काम रुका रहा। बाद में अधिकारियों ने मोहर मंगवाई। रमाकांत वर्मा, रविकांत वर्मा, मासूक अली, उर्मिला देवी, शीला, गोबरे, रामपति, श्रीदेवी, सोहनलाल, रामकृष्ण यादव, मीना देवी, राकेश कुमार, सुधा देवी, भूरे लाल और अभिनय मौर्य आदि 286 किसानों ने प्रत्यावेदन दिया है।

डीएम से मिले किसान, सौंपा ज्ञापन
प्रत्यावेदन जमा करने पहुंचे किसानों ने डीएम से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में आवास विकास अधिकारियों के साथ हुई बैठक में किसी तरह की सहमति न बनने की बात कही। भूमि न देने को कहा। किसानों ने समस्या समाधान न होने पर छह जुलाई से कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन की बात भी ज्ञापन में कही है।

यह है भूमि अधिग्रहण का मामला
वर्ष 2010 में आवास विकास परिषद ने राजापुर मार्ग गृहस्थान योजना की अधिसूचना जारी की। जमीन का अधिग्रहण शुरू किया गया। इस प्रोजेक्ट में करीब 317 एकड़ जमीन की आवश्यकता थी। दर का निर्धारण 17.91 रुपये वर्ग फिट तय किया गया। प्रोजेक्ट की शुरुआत से किसान नाराज थे। 21 जून को किसानों ने विलोबी हाल के सामने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध किया था। बुधवार को कलक्ट्रेट में भी विरोध-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें