निघासन। रामलीला मेले में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए लालपुर और स्टार इलेवन की टीमें फाइनल में पहुंच गईं हैं।
शनिवार को क्वार्टर मैच बेहनन पुरवा स्टार इलेवन के बीच खेला गया। स्टार इलेवन ने 208 रन बनाकर 39 रन से मैच जीत लिया। सेमीफाइनल मैच पेप्सी इलेवन और लालपुर के बीच खेला गया। लालपुर ने 219 रन बनाकर 159 रन से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टार इलेवन और नानक नगर के बीच खेला गया। स्टार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। 70 रन से स्टार इलेवन की टीम ने मैच जीत लिया। संवाद