फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर नगर पालिका: अध्यक्ष ने ली शपथ, वादा शहर की सूरत सुधारने का

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर नगर पालिका समेत ओयल, निघासन, सिंगाही और बरबर नगर पंचायत में शुक्रवार को नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लखीमपुर में हुए मुख्य कार्यक्रम में सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह ने पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव समेत सभी 30 सभासदों को शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण के बाद शहरवासियों से वादा करते हुए कहा कि अगले कुछ महीने में ही शहर का नया स्वरूप दिखाई देगा।
विज्ञापन

जनता को संबोधित करते हुए डॉ. इरा ने कहा कि उन्हें पांच वर्ष का समय दिया है। हर पल जनता का है, जिसे जनता को समर्पित किया जाएगा। कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी का जीतना इतना आसान नहीं होता है। पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनता के प्यार का प्रतिफल मिला है। मन में किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, सभी मिलकर काम करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
संबोधन के बाद नगर पालिका पहुंची डॉ. इरा का कर्मचारियों ने रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने विधिवत चार्ज लिया।

नगर पालिका को घाटे से उबारना, ईपीएफ दिलाना चुनौती
नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद डॉ. इरा श्रीवास्तव के आगे सबसे बड़ी चुनौती नगर पालिका को घाटे से उबारने की है। इसके अलावा कर्मचारियों का बकाया ईपीएफ दिलाने के लिए उन्हें काफी मेहनत और रणनीति बनानी होगी। क्योंकि कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों ने मसले को हल्के में लिया। लिहाजा कर्मचारी आज भी ईपीएफ पाने के लिए परेशान दिखाई दे रहा है। उधर, शहर में बजबजाती नालियां और सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर का निस्तारण भी बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन




अपने नहीं, ईओ के कमरे में बैठेंगी अध्यक्ष
नगर पालिका परिसर में कुछ साल पहले लाखों के खर्च से अध्यक्ष के लिए वातानुकूलित कक्ष का निर्माण कराया गया था, लेकिन यह कक्ष नवनियुक्ति अध्यक्ष डॉ. इरा को रास नहीं आया। हाल यह हुआ कि उन्होंने अपना कक्ष छोड़कर ईओ के कक्ष और कुर्सी पर कब्जा कर लिया। अब वह ईओ के कक्ष में बैठकर नगर पालिका का कामकाज देखेंगी। बाकायदा कक्ष के बाहर नेमप्लेट लगाई गई है। फिलहाल ईओ के कक्ष में अध्यक्ष का कब्जा होने की चर्चाएं पूरे नगर पालिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें