फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri : कांग्रेस से मिले सहायता राशि के दो में एक चेक बाउंस, निघासन दुष्कर्म-हत्याकांड का मामला

Fri, 25 Nov 2022 12:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

मृत किशोरियों के पिता ने बताया कि उन्होंने ये चेक अपने बैंक खाते में लगाए थे। बैंक ने अब उन्हें सूचित किया है कि हस्ताक्षर का मिलान न होने से दूसरा चेक बाउंस हो गया है। इस संबंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल का कहना है कि तकनीकी दिक्कत के कारण एक चेक बाउंस हुआ है।
विज्ञापन
cheque bounce
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निघासन के एक गांव में अनुसूचित जाति की दो किशोरियों की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद पीड़िता के पिता को कांग्रेस पार्टी की ओर से सहायता के रूप में दिए गए एक-एक लाख रुपये के दो चेकों में से एक बाउंस हो गया।

विज्ञापन


निघासन थाना क्षेत्र के गांव में बीते सितंबर माह में दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर उनके शवों को गन्ने के खेत में लगे पेड़ से लटका दिया गया था। घटना के तीन दिन बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी की ओर से दो चेक पीड़िता के पिता को सहायता के रूप में दिए थे।

मृत किशोरियों के पिता ने बताया कि उन्होंने ये चेक अपने बैंक खाते में लगाए थे। बैंक ने अब उन्हें सूचित किया है कि हस्ताक्षर का मिलान न होने से दूसरा चेक बाउंस हो गया है। इस संबंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल का कहना है कि तकनीकी दिक्कत के कारण एक चेक बाउंस हुआ है। इस चेक की धनराशि शुक्रवार को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये पीड़ित परिवार को पहुंचा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें