फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: उद्यमियों ने खीरी से अयोध्या भेजी दो ट्रक खाद्य सामग्री, जय श्रीराम के गूंजे जयकारे

Fri, 05 Jan 2024 03:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर का उद्घाटन होगा। इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में 22 जनवरी से निशुल्क सीता रसोई का संचालन किया जाएगा। इसके लिए खीरी जिले के उद्यमियों ने भी दो ट्रक खाद्य सामग्री अयोध्या भेजी है। 
विज्ञापन
आरती करते संघ के पदाधिकारी व आयोजक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए लखीमपुर खीरी जिले के उद्यमियों ने दो ट्रक खाद्य सामग्री भेजी है। बृहस्पतिवार को जेटीसी प्रतिष्ठान पर हुए भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रांत प्रचारक अवध क्षेत्र कौशल किशोर, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और खांडसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने ड्राइवरों को फूल माला पहनाकर ट्रक अयोध्या के लिए रवाना किए।

विज्ञापन


संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जरिये अयोध्या में 22 जनवरी से निशुल्क सीता रसोई का संचालन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के संयोजन में जब उद्यमियों व व्यापारियों के आग्रह पर बैठक हुई तो गुड़ एवं खांडसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता व वेद अग्रवाल ने पूरी व्यवस्था बनाने की बात कही। अनूप गुप्ता व इंद्रेश गुप्ता ने योजना बनाई और फिर दो ट्रक खाद्य सामग्री एकत्र की। यह बहराइच होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

कार्यक्रम के दौरान अन्नदान जुटाने वाले उद्यमियों व व्यापारियों का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीराम की आरती हुई। इसके बाद जय श्रीराम के जय घोष के साथ ट्रकों को अयोध्या ले जाने वाले ड्राइवरों को माला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सेवा भारती गोपाल अग्रवाल, संरक्षक विहिप नंद किशोर अग्रवाल, ज्ञान स्वरूप शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र मौजूद रहे।

विज्ञापन

ये खाद्य सामग्री भेजी गई अयोध्या
चावल    - 207.40 क्विंटल
गेहूं    - 27.50 क्विंटल
चीनी    - 221 क्विंटल
गुड़    - 21 बोरी
वनस्पति घी    - 182 पीपा
देशी घी    - एक पीपा 
मैक्रोनी    - 10 बोरी
चाय पत्ती    - एक बोरी
सोयाबीन    - पांच बोरी
पिसा धनिया    - एक बोरी
हल्दी, मिर्च    - एक बोरी
मसाला    - छह बोरी
सॉस    - चार गत्ता
विज्ञापन

सांस्कृतिक रूप से अब स्वतंत्र हुआ देश : राजेंद्र पंकज
सीता रसोई के लिए जगह-जगह जाकर अन्नदान जुटा रहे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पंकज ने बताया कि 1947 में देश को राजनीतिक स्वतंत्रता तो मिली लेकिन सांस्कृतिक रूप से देश परतंत्र था। श्रीराम मंदिर के निर्माण के साथ ही हम अपनी संस्कृति की रक्षा करने में सफल हुए हैं। श्रीराम हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक के संस्कारों से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि देश के कतिपय लोग ही हमारी सामाजिक परंपरा को नष्ट करने में लगे थे। 70 साल से हमें अपनी जड़ों से काटने की कोशिश की गई। भगवान श्रीराम के शासन काल में सीता रसोई कभी बंद नहीं हुई थी। उसे फिर से शुरू किया जाना है। शबरी भोजनालय में जो भंडारे की व्यवस्था करना चाहते हैं, उन्हें दो माह के लिए जगह दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें