फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग होगा चौड़ा, 10 लाख की आबादी को मिलेगी सहूलियत

Sun, 03 Dec 2023 02:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने जिला स्तरीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 93.13 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ी हो जाने के बाद करीब 10 लाख की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन
देवकली रोड पर पैचिंग का कार्य करते कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग अब को अब सात मीटर चौड़ा किया जा सकेगा। लोक निर्माण विभाग ने जिला स्तरीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 93.13 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ी हो जाने के बाद करीब 10 लाख की आबादी को फायदा होगा। यह रोड करीब पांच साल से खराब है, अभी तक पैच वर्क करके काम चलाया जा रहा था।

विज्ञापन


लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में आता है। इसकी कुल लंबाई 25.6 किलोमीटर है। बता दें कि यह मार्ग तीन विधानसभा क्षेत्र लखीमपुर, श्रीनगर व गोला से होकर गुजरता है। इस मार्ग के किलोमीटर आठ पर महाभारतकालीन प्रसिद्ध देवकली मंदिर स्थित है, जबकि यह मार्ग गोला गोकर्णनाथ को भी जोड़ता है। 

इसी रास्ते पर शहर से आठ किमी के दायरे में मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है। इस मार्ग पर लगभग 50 की संख्या में गन्ना खरीद केंद्र स्थित है। इसी मार्ग पर चीनी मिल स्थित होने के कारण भारी वाहनों का भी आवागमन अधिक रहता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आम लोगों के साथ किसानों को भी होगा फायदा
लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग की वर्तमान चौड़ाई 3.75 मीटर से 7.00 मीटर चौड़ी करने और सौंदर्यीकरण के लिए वित्तीय वर्ष में 93.13 करोड़ की लागत का अनुमोदन हुआ था। अब स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग का निर्माण हो जाने से लगभग दस लाख जनसंख्या लाभान्वित होगी। कृषकों को भी अपने उत्पादों को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में सुगम यातायात उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें