फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन नेपाली नागरिक को कराया जा रहा योगाभ्यास

विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर एलीट एकैडमी में योगाभ्यास करते नेपाली नागरिक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
धौरहरा| उत्तराखंड से मजदूरी करके लौट रहे 72 नेपाली नागरिकों को बहराइच सीमा पर धौरहरा पुलिस ने पकड़ कर सिसैया के एलीट एकेडमी में क्वारंटीन किया था। इनकी 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि भी पूरी हो चुकी है, पर नेपाल राष्ट्र की सीमाएं सील होने के चलते अभी इन नागरिकों को क्वारंटीन सेन्टर में ही रहना होगा। इस दौरान इनका मानसिक संबल ठीक रहे, इसलिए इनके लिए योग शिक्षक योगाभ्यास करा रहे हैं और नेपाली संगीत सुनने के लिए इन्हें रेडियो भी दिया गया है। सिसैया के एलीट एकेडमी स्कूल में क्वारंटीन 72 नेपाली नागरिकों का मानसिक संबल बढा़ने के लिए योगाभ्यास सुरु कराया गया है। योग शिक्षक राजहंस मिश्रा इन्हें कपालभाती, अनुलोम विलोम ,भ्रामरी ,चक्रासन आदि योगाभ्यास करा रहे हैं। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अपने घरों को जा रहे नेपाली नागरिकों को क्वारंटीन किया गया था। इनकी क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी है, पर नेपाल राष्ट्र की सीमाऐं सील होने की वजह से इन्हें भेजा नहीं जा सकता। इस दौरान इनका मानसिक संबल बढा़ने के लिए योग शिक्षा दी जा रही है। इनके मनोरंजन के लिए रेडियो भी दिया गया है.ताकि यह नेपाली गाना और समाचार सुन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें