पूरन लाल वर्मा स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी।
संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिरमौर के ग्राम कुकुहापुर में पूरन लाल वर्मा स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हो गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकुहापुर के प्रधानाध्यापक मोहम्मद यामीन ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। ग्राम प्रधान मुनीश वर्मा ने आए हुए अतिथियों और खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उद्घाटन मैच वर्मा क्लब कुकुहापुर और भरिगवां क्लब की टीमों के बीच तीन राउंड में हुआ, जिसमें वर्मा क्लब कुकुहापुर की टीम विजयी रही। इस मौके पर सियाराम वर्मा, गंगाराम विश्वकर्मा, टूर्नामेंट आयोजक पीयूष वर्मा, प्रमोद, सुभाष वर्मा, बालक राम, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद