फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार्ड जमा कर गायब हो गया कोटेदार, कार्डधारकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द स्थित सरकारी राशन की दुकान पर बृहस्पतिवार को पर्ची काट रहा कोटेदार कार्ड जमाकर गायब हो गए। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस बारे में अधिकारियों को बताया तो उन्होंने मशीन खराब होने की बात कहकर कोटेदार का बचाव किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कई दिनों बाद रोटेदार ने सरकारी राशन की दुकान खोली और करीब दो घंटे तक कार्ड जमाकर पर्ची काटने का कार्य किया। इसके बाद कोटेदार गायब हो गया। इस पर कार्डधारकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्डधारक मोहित सिंह ने पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार पांडेय को कोटेदार के गायब हो जाने के बारे में बताया।
इस पर पूर्ति निरीक्षक ने मशीन खराब होने की बात कही। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से यही हाल है। कोटेदार मशीन खराब बताकर उपभोक्ताओं को टरका देता है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और राशन दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें