फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में कोटेदार की मौत, साथी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र में खेतोंसा गांव के पास सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोग घायल हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम घुग्घुल निवासी कोटेदार 45 वर्षीय रामनरेश अपने साथी 30 वर्षीय रेंगई के साथ बाइक के जरिये गोला जा रहे थे। वह जैसे ही केसवापुर सिसावां कलां मार्ग पर ग्राम खेतोसा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में रामनरेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रेंगई घायल हो गया। रामनरेश के शव और रेंगई को गंभीर अवस्था में गोला सीएचसी लाया गया। हादसे की सूचना से परिवार वालों में मातम पसर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें